For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

क्रिकेट: चक्कू की टीम ने शांतबाजार को हराया

चम्पावत: आदर्श जन जागरण मंच एवं पर्यावरण जल संरक्षण समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट से लगे नागनी में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में चक्कू ने शांतबाजार को हराया। सोमवार को चक्कू बी व डड़ा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
उद्घाटन मैच चक्कू व शांतबाजार के मध्य हुआ। जिसमें चक्कू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शांतबाजार को 98 रन का लक्ष्य दिया। नीरज ने 20 तथा पंकज ने 18 रन बनाए। शांतबाजार के अनुराग ने 3 व अशोक ने 4 विकेट चटकाए। शांतबाजार की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। नीरज ने 6 तथा पंकज ने 3 विकेट लिए। चक्कू ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया। अंपायरिंग की भूमिका दीपक बिष्ट व गौरव बोहरा ने निभाई। सोमवार को चक्कू बी व डड़ा के बीच मुकाबला होगा। मैच से पूर्व समिति के उपाध्यक्ष दीपक टम्टा व कोषाध्यक्ष हरीश बोहरा सहित अन्य युवाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से खिलाडि़यों की प्रतिभा निखरती हैं। इस मौके पर बीडीसी सदस्य भुवन चौबे, ग्राम प्रधान आशा देवी, दिनेश बिष्ट, नारायणराम टम्टा, दिवानसिंह बोहरा, अतुल बिष्ट, कवींद्र नेगी, अनिल सिंह, रोहित नेगी, सचिन नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment