रुड़की: शादी में आया युवक लापता हो गया है। परिजन युवक की सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोहलपुर गांव निवासी जोर सिंह (24) पुत्र मीर सिंह 16 मई को रुड़की स्थित कृष्णानगर में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में आया था। इसके बाद युवक घर नहीं लौटा है। युवक की तमाम स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। युवक के परिजनों ने गंगनहर के कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment