रुड़की: भाकियू रजिस्टर्ड गुट का कचहरी परिसर में चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। किसानों ने बताया कि चकबंदी अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। रविवार को किसानों के धरने पर चकबंदी अधिकारी टीकम सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने किसानों से मांग पत्र लिया। मांग पत्र पर विचार करने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को जल्द निस्तारित कर दिया जाएगा। इस पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर भूल्लण सिंह, राजेश, राजेश्वर त्यागी, राशिद अहमद, कर्मवीर सिंह सैनी, धर्मपाल सिंह रोड, श्याम लाल, अनिल राणा, मेहर गिरी, चंद्रभान, आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment