डुण्डा: अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी वन सदस्यों को वनों के सरंक्षण एवं जैव विविधता के सम्बन्ध में जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
ब्लॉक सभागार में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय जैव विविधता कार्यशाला में मुख्य तिथि भुवनेश्वरी महिला आश्रम के देवेन्द्र डोटियाल ने वन सदस्यों को जानकारी देते हुये कहा कि जैव विविधता की 4 करोड़ प्रजातियां है, जिसमें अब तक केवल 2.7 करोड़ प्रजातियों का ही पता चल पाया है। उन्होने कहा कि वन और मनुष्य एक दूसरे के पूरक है। इसलिये वनों का सरंक्षण करना हमारा कर्तव्य है। पूरे वर्ष में 131 वर्ग किलो मी. वन रोज कट रहे हैं, जिसमें करीब 180 प्रजातियां रोजना नष्ट हो रही हैं। कार्यशाला में डुंडा वन समिति के सदस्य विजयेश्वर प्रसाद डंगवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि हमे पर्यावरण के सरंक्षण के बचाव लिये हमेशा आगे आना चाहिये। कार्यशाला में वन कर्मचारी गजेन्द्र मटूड़ा ने अपनी कविता के माध्यम से वन की व्यथा प्रस्तुत की। इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी वीडी सकलानी ने सभी सरपंचों को वनों के संवर्द्धन, संरक्षण की जानकारी दी तथा वनों को आग से बचाने में सहयोग की बात कही।
कार्यशाला में वन दरोगा गोविंद ंिसह, मंगलेश मिश्रा, ज्योति लाल, तथा वन सरपंच विशम्वर सुन्दर्याल, शेर सिंह, रमेश भट्ट, हुकम सिंह भंडारी, विशम्वर पंवार,प्रधान डुंडा गांव विक्रम सिंह सहित कई वन सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment