देहरादून: जो लोग समूह-ग की भर्तियों में स्थानीय बोलियों की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बेनकाब किया जाएगा। साथ ही समूह-ग की विज्ञप्ति में रही खामियों को लेकर युवा 23 व 24 मई को विरोध प्रदर्शन करेगा।
यह निर्णय उक्रांद की शास्त्रीनगर में आयोजित बैठक में लिया गया। कहा गया कि स्थानीय बोलियों की अनिवार्यता का विरोध करने वाले वे लोग हैं, जो पहले उत्तराखंड का विरोध करते रहे और अब भी राज्य विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। यदि राज्य में सेवा करने वाला व्यक्ति यहां की संस्कृति से परिचित नहीं होगा तो कैसे उससे जनता से तारतम्य बनाने की उम्मीद की जा सकती है।
इस मौके पर विज्ञप्ति में रही खामियों के विरोध का निर्णय भी लिया गया। बताया गया कि युवा उक्रांद 23 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगा। 24 मई को सभी जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में धरना के साथ ही प्रदर्शन भी किया जाएगा। राजधानी में यह धरना 30 मई को आयोजित होगा।
जिलाध्यक्ष एनके गुसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुनील बिष्ट, प्रशांत जखमोला, जेपी पैन्यूली, जीएन ध्यानी, मोहन रावत, शीशपाल आदि ने विचार रखे।

No comments:
Post a Comment