For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

लोहाघाट में हो ब्लड बैंक की स्थापना

चम्पावत: जनपद में ब्लड बैंक की सुविधा न होने से लोग रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं। वाहन दुर्घटना तथा अन्य गंभीर मामलों में मरीज को रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें समय पर खून नहीं मिल पाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चौबे ने लोहाघाट में ब्लड बैंक की स्थापना करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में चौबे का कहना है कि जनपद के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीज बाहर जाना ही ज्यादा मुनासिब समझता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी गंभीर मरीज तत्काल रक्त न मिल पाने का कारण जान गंवा बैठता है। इस समस्या को ब्लड बैंक की स्थापना कर दूर किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोहाघाट में भी ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment