कर्णप्रयाग : हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी शिक्षण संस्था का वर्षभर का आईना होता है। उन्होंने विद्यालय के फर्नीचर क्रय के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लोकगीत-लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात्रि तक झूमने पर विवश किया। साथ ही शिक्षा पर आधारित नाटक व क्विज प्रतियोगिता भी लोगों ने खूब सराही। नौटियाल ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षण संस्थाओं का तालमेल नौनिहालों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जुगल किशोर डिमरी ने अभिभावकों के सम्मुख शैक्षणिक गतिविधियों व परीक्षाफल को रखते हुए सहयोग दिये जाने की अपील की। कार्यक्रम में कक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुभाष चमोली, टीका प्रसाद मैखुरी, उमेद सिंह, अनुसूया प्रसाद गोड, शंभू प्रसाद, विनोद नौटियाल, जेएल वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, पंकज डिमरी , समीर मिश्रा, धिरेन्द्र भंडारी, हेमंत सेमवाल आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment