ऋषिकेश:टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा थे।
नगरपालिका सभागार में बुधवार को पर्वतीय लोक कल्याण समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से वीर पुरुषों की याद को संजोए रखने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रीदेव सुमन एक विचारधारा का नाम है। उत्तराखंड जनक्रांति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, सरोज डिमरी, आरएस भंडारी, बंशीधर पोखरियाल आदि ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने समाज को सिर उठाकर जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने राज्य निर्माण के 11 वर्ष बाद भी श्रीदेव सुमन जैसे मिट्टी से जुड़े लोगों की स्मृतियों को न संजोए जाने पर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। पर्वतीय लोक कल्याण समिति के महामंत्री मदन कुमार शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों और उत्तराखंड के वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।

No comments:
Post a Comment