For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

शासन को भेजी जायेंगी विकलांगों की मांगें

पिथौरागढ़: हिमालयन विकलांग जनकल्याण संस्था का क्रमिक अनशन 23वें रोज भी जारी रहा। गुरुवार को जिलाधिकारी ने विकलांगों से वार्ता की और उनकी मांगों को शासन तक भेजने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को गोपाल सिंह कार्की और मुरलीधर पुनेठा क्रमिक अनशन में बैठे। उनके समर्थन में सुनील प्रसाद, भूपेन्द्र मेहता, हेम पंत, किरन चंद, हेमा राणा, जगजीवन कोहली, संतोष जोशी, गोपाल सिंह, बसंत कुमार, प्रकाश बसेड़ा, समर अख्तर, सावित्री आर्या, पूर्णिमा बसेड़ा, विक्रम सिंह बोरा, राजेन्द्र सिंह धामी, विक्रम बम, त्रिभुवन सिंह सौन धरने पर बैठे। धरने के बाद विकलांगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने विकलांगों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद संस्थाध्यक्ष ने कहा जब तक सरकारी विभागों में रिक्त पड़े विकलांग कोटे के पदों को भरे जाने और विकलांगों की पेंशन बढ़ाये जाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जल्द मांगें नहीं मानी गई तो विकलांग क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल देंगे।

No comments:

Post a Comment