श्रीनगर: राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया कान्फ्रेंस में प्रतिभाग करने वाला स्थानीय पत्रकारों का सात सदस्यीय दल गुरुवार देर शाम वापस श्रीनगर पहुंचा। दल ने सेमीनार के अंतिम दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया।
राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। अवेकनिंग इनर पावर एंड पोटेंशियल विषय पर आयोजित सेमीनार में देशभर के पत्रकारों के साथ-साथ नेपाल के पत्रकारों ने भी प्रतिभाग किया। दल के स्थानीय संयोजक भूपाल सिंह चौधरी ने बताया कि सेमीनार के प्रथम दो दिन मेजबान विवि की ब्रह्मकुमारी उषा, बीके शिवानी, बीके सरला आनंद समेत हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के प्रसिद्ध लोगों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि मध्य प्रदेश के प्रो. केसी मौली, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीपी वैदिक, रामार्जुन ट्रस्ट के स्वामी चतुर्वेदी, डॉ. प्रेमचंद मसंद, फिल्म अभिनेता सुरेश ओबराय समेत अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता की चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर मंत्रणा की। विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और साइबर मीडिया से जुड़े प्रतिभागियों ने स्ट्रैस मैनेजमेंट, मेडिटेशन आदि का भी अभ्यास किया। अंतिम दिन दल ने माउंट आबू के दर्शनीय स्थलों की सैर की। पीस पार्क में दल ने गढ़वाली गीतों पर सुंदर पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। दल में सुधीर भंट्ट, श्रीकृष्ण उनियाल, सत्यप्रसाद मैठाणी, विमल पूर्वाल, अनिल चन्दोला और पंकज मैंदोली शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment