For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

भाजपाइयों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

रायवाला (ऋषिकेश): पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि व बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा कार्यकताओं ने छिद्दरवाला चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
रविवार को छिद्दरवाला, साहब नगर व चकजोगीवाला के भाजपा कार्यकर्ता मुख्य चौक पर एकत्र हुए। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मूल्य वृद्धि की निंदा करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। अब पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि से आम आदमी की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। पुतला फूंकने वालों में इकाई अध्यक्ष राम सिंह बगियाल, भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोला सिंह रावत, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, मोहन सिंह असवाल, नरेश कुमांई, गजेंद्र विक्रम शाही व दीपक थापा आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment