For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की दी जानकारी

चम्बा: कृषि महोत्सव के शुभारम्भ पर विकासखंड में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से काश्तकारों को उत्पादन बढाने के तौर-तरीके बताए गए। गोष्ठी में लगायी गयी प्रदर्शनी में काश्तकारों ने पचास प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र, बीज-खाद और दवा खरीद की।
सोमवार को विकासखड सभागार में आयोजित कृषक गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह रावत ने कहा कि किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए सरकार उनके द्वार तक पहुंच रही है, ताकि काश्तकारों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो जानकारी व बीज आदि की सुविधा विभागों की ओर से दी जा रही है, काश्तकारों को गोष्ठियों में अधिक भागीदारी कर उसका लाभ लेना चाहिए। गोष्ठी में जीबीपंत रानीचौरी के अधिष्ठाता डॉ. एमसी नौटियाल ने कहा कि अब जलवायु परिवर्तन के दौर में कम भूमि तथा कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को उगाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. संजय चौधरी ने फसलों में लगने वाले रोगों व उनके निदान के तौर-तरीके बताए। डॉ. एसपी उनियाल ने नयी तकनीक से सब्जी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे अधिक मुनाफा लिया जा सकता है। उद्यान निरीक्षक दीर्घपाल सिंह नेगी ने बागवानी के तहत फलदार पौधों में लगने वाली बीमारियों और उसके रोकथाम के उपाय बताए। इस मौके पर विकासखंड प्रभारी वीर सिंह नेगी, डॉ एके राय, कृषि रक्षा विशेषज्ञ डीपी सेमल्टी, प्रधान सोहनवीर सजवाण, सुनील गोपाल, हरि प्रसाद सकलानी, रेखा पुंडीर, पुष्पा चौहान, रतन सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment