बागेश्वर: विकास खंड के ग्राम लेटी में स्वैप मोड के तहत बनायी जा रही पेयजल योजना की 2.25 लाख की राशि एनजीओ द्वारा हड़प लिये जाने तथा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से नाराज ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक संस्था अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।
जल संस्थान कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या ने कहा कि जल संस्थान की मिली भगत के कारण बाल शिक्षा व स्वास्थ्य विकास संस्था डंगोली ने 2.25 लाख की राशि डकार ली तथा पेयजल योजना का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। कई बार सूचित करने के बाद भी जल संस्थान ने संस्था के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र के ग्राम लेटी, बमटाना, रिखुउडियार, नैलगाड़ा आदि स्थानों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल संस्थान उक्त गांवों के लिए न तो योजना ही स्वीकृत कर रहा है और नहीं पुरानी योजना का कार्य ही पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संस्था अध्यक्ष सुनील पी सिंह की गिरफ्तारी करने व पेयजल योजना का निर्माण पूर्ण करने की मांग की। बाद में एसडीएम एसएस राणा व जल संस्थान के अभियंताओं ने भी आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस मौके पर प्रधान गोविंद सिंह, कुंदन सिंह, धन सिंह, भूपाल सिंह, भीम सिंह, दलीप सिंह खेतवाल, भगत रावल, राम प्रसाद टम्टा, महेश कांडपाल आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment