For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

हड़ताल की वजह से कलक्ट्रेट में पसरा सन्नाटा

चम्पावत: कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार तीसरे रोज जारी रहा। उन्होंने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पुनर्गठन समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को लागू करने की पुरजोर मांग की है। हड़ताल के कारण जहां दफ्तर सन्नाटे की आगोश में रहे। वहीं दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
जिला कार्यालय प्रांगण में संघ के अध्यक्ष किशोरीलाल आर्य की अध्यक्षता और सचिव हाजी एसए सिद्दीकी के संचालन में हुई बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि कलेक्ट्रेट पुनर्गठन समिति द्वारा शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत किए हुए एक वर्ष हो गया है, लेकिन अभी तक सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है। यदि इस कार्यबहिष्कार के बाद भी सरकार नहीं चेती तो वह उग्र आंदोलन की राह पकड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। 27 मई को मुख्य राजस्व आयुक्त कार्यालय दून में धरना दिया जाएगा। फिर भी शासनादेश जारी नहीं हुआ तो एक जून से सभी कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन करने वालों में संरक्षक ललिताप्रसाद पाठक, विशनसिंह गब्र्याल, ईश्वरी राम, नवीन देऊपा, राहुल उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, हिसामुद्दीन, मुबारक हुसैन, गुसाई सिंह किरौला, सरिता पांडेय, भगवत पांडेय, महेश्वर मेहरा, पूरन टम्टा, नवीन लोहिया, हिमांशु वर्मा आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment