For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

गुरिल्ले को शीघ्र मिले नियुक्ति

अल्मोड़ा: एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के बैनर तले गुरिल्लों का नियुक्ति व पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया जा धरना 574वें रोज भी जारी रहा। बैठक में वक्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार पर गुरिल्लों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ले पिछले 5 वर्षो से नियुक्ति व पेंशन की मांग को लेकर संघर्षरत है। इसके बाद भी अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई हैं। जिससे गुरिल्लों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वक्ताओं ने विधायकों व सांसदों से गुरिल्लों की नियुक्ति के संबंध में प्रभावी पहल करने की मांग उठायी। कहा कि जब तक गुरिल्लों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को धरने पर आनंदी महरा, बीना महरा, जानकी महरा, जीवंती महरा, उर्वादत्त भट्ट, जगदीश महरा, भाष्कर जोशी, सोनू बिष्ट, दीपा साह, कविता साह, कृष्ण कुमार, आशा फत्र्याल भगवत सिंह आदि बैठे।

No comments:

Post a Comment