रुद्रप्रयाग:कहते हैं धरती पर दूसरा जीवन दाता यदि कोई है, तो वह डॉक्टर होता है। लोगों का विश्वास है कि ईश्वर के बाद यदि कोई दोबारा जीवन देता है, तो वह डॉक्टर ही है। यही विश्वास लेकर आप डॉक्टर के पास जाते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की आस रखते हैं, लेकिन जब डॉक्टर ही मरीजों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने लगे, तो समस्या गंभीर हो जाती है। कुछ ऐसा ही हो रहा है जिले के करीब एक दर्जन से अधिक ऐलोपेथिक चिकित्सालयों में। यहां ऐलोपेथिक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गयी है, बल्कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था आयुवेर्दिक डॉक्टरों के जिम्मे है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि जिले का स्वास्थ्य महकमा जनता के स्वास्थ्य के साथ मजाक कर रहा है। हकीकत यह है कि विभाग ने इन चिकित्सालयों के संचालन का जिम्मा ऐलोपैथिक चिकित्सकों की बजाए आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सौंपा गया है

No comments:
Post a Comment