मोरी के जखोल क्षेत्र में मंगलवार रात आये जबरदस्त तुफान से आधा दर्जन मकानों की छतें उड़ गयी। तूफान से फलदार वृक्ष व दर्जनों चीड़ के पेड़ उखड़ गये।
मंगलवाल रात मोरी विकासखंड के जखोल, सांकरी नैटवाड़ क्षेत्र में जबरदस्त आंधी तूफान से जखोल गांव का बगीचा तहस-नहस हो गया, वहीं एक आवासीय भवन की छत उड़ गयी। सांकरी, नैटवाड़, खरसाड़ी गैंचवाण गांव, कोटगांव क्षेत्र में आधी से दर्जनों चीड़ के वृक्ष उखड़ गये।
विकासखंड में पिछले दिनों आये तूफान से कौरना में गोरी राम, कुरूड़ा में तारा सिंह, भगत सिंह, त्रेपन सिंह, आनन्द सिंह, सोवन सिंह, मालचन्द, सत्ये सिंह व धेवरा गांव में चरण शाह के मकानों की छत्ते उड़ गयी थीं। तूफान से प्रा.वि व जुनियर विद्यालय सुनाली, नोरी, कण्डिया, नागझाला, कास्लों व डिगाडी के भवनों की छते भी उड़ गयीं, वहीं अभी तक क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक चीड़ आदि के पेड़ गिर गये हैं। तूफान से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। उप जिलाधिकारी यूएस राणा ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारियों को नुकसान का जायजा लेने क्षेत्र में भेजा गया है तथा विस्तृत जांच रिर्पोट मिलते ही शासन को भेज दी जायेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

No comments:
Post a Comment