देहरादून: शासन ने सूबे की अफसरशाही में फेरबदल करते हुए कुछ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक मदन सिंह कुण्डरा को उनके वर्तमान पदभार से मुक्त कर अपर सचिव बनाते हुए शासन से संबद्ध किया गया है। हरिद्वार के एडीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय को उनके वर्तमान पदभार से मुक्त कर परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार के सीडीओ बृजेश कुमार संत को उनके वर्तमान पदभार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का भी पदभार दिया है।

No comments:
Post a Comment