विकासनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरोध में सहसपुर से सुद्धोवाला तक वाहनों से शंखनाद रैली निकाली और केंद्र सरकार को कोसा।
भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में सहसपुर में एकत्र हुए। जहां से शुरू हुई शंखनाद रैली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेलाकुई पहुंची, जहां केंद्र सरकार की गलत नीतियां लोगों को बताई गई, इसके बाद रैली झाझरा होते हुए सुद्धोवाला में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर सहदेव सिंह पुंडीर, सुखदेव फर्सवाण जिला महामंत्री युवा मोर्चा, अरविंद सौलंकी, हरीश चौहान, देवेंन्द्र थपलियाल, राजकुमार तोमर, सोहन पाल तोमर, राजू थापा व रवि नेगी आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment