श्रीनगर: चारधाम यात्रा की शुरूआत होते ही होटल संचालकों ने कमरों का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। इसके कारण यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं होटल संचालक पुरानी रेट लिस्ट चस्पा कर सरकार को भी राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव माने जाते हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ समेत गढ़वाल के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और पौड़ी में ही रात्रि विश्राम करते हैं। इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र के अधिकांश होटल व्यवसायी यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। होटलों में रेट लिस्ट में अंकित मूल्य से दो से तीन गुना अधिक तक किराया वसूला जा रहा है। रेट लिस्ट ऑफ सीजन की है, जबकि किराया यात्रा सीजन के हिसाब से लिया जा रहा है।
इससे सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्रदेश शासन ने हाल ही में होटलों पर लगने वाले सुख साधन कर (लग्जरी टैक्स) की दरों में बढ़ोत्तरी की है। इसके अनुसार 999 रुपये प्रतिदिन से कम की दर वाले कमरों पर यह टैक्स नहीं लगेगा। जबकि एक से साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिदिन तक के किराए वाले कमरों पर पांच प्रतिशत और साढ़े तीन हजार से अधिक के किराए वाले कमरों पर दस फीसदी लग्जरी शुल्क लगाने का प्रावधान है। वाणिज्य कर विभाग के अनुसार क्षेत्र में एक हजार रुपये प्रति कमरे के किराए वाले केवल 19 होटल पंजीकृत हैं। जबकि यात्रा में भीड़ बढ़ने पर हर दूसरे होटल में एक हजार से अधिक मूल्य पर कमरा किराए पर दिया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और पौड़ी में केवल 19 होटल लग्जरी टैक्स की सीमा में आते हैं। लग्जरी टैक्स का आंकलन बिल के आधार पर होता है, रेट लिस्ट के आधार पर नहीं। कई बार ऑफ सीजन में रेट लिस्ट से कम पर भी कमरे किराए पर दिए जाते हैं, उन पर लग्जरी टैक्स नहीं लगता। अधिक किराया वसूल कर कम दिखाने वाले होटल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment