For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

रामनगर बस अड्डे में बवाल, पथराव

रामनगर: रोडवेज बस में बैठने के मसले पर परिचालक व यात्री के बीच तकरार ने विस्फोटक रूप ले लिया। तीखी बहस व मारपीट के बाद परिचालक व यात्री के पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट शुय हो गई। देखते ही देखते माहौल इस कदर बिगड़ा कि बस अड्डे में पथराव शुरू हो गया। नतीजतन दूसरी बस का चालक व एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालात बेकाबू होते देख तत्काल पुलिस बुलवा ली गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को जैसे-तैसे संभाला। इस मामले में दोतरफा तहरीर दे दी गई है।
बताते हैं कि हिम्मतपुर डोटियाल निवासी कुबेर बिष्ट काशीपुर जाने के लिए मुरादाबाद डिपो की बस में बैठा। आरोप है कि परिचालक दिनेश सिंह ने काशीपुर तक सवारी बैठाने से साफ इनकार करते हुए यात्री पर उतरने का दबाव बनाया। इस पर तीखी तकरार और फिर मारपीट शुरू हुई। देखते ही देखते परिचालक के अन्य साथी मौके पर पहुंचे और यात्री को पीट डाला।
इसकी खबर यात्री के साथियों मिली तो उन्होंने परिचालक को धुन दिया। इससे माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान राजस्थान निवासी बस चालक घनश्याम शर्मा पत्थरबाजी में घायल हो गया। इसके अलावा एक अन्य बस चालक व युवक भी पत्थर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस परिचालक व यात्री के साथ ही घायलों को कोतवाली ले आई। परिचालक यात्री व उसके साथियों पर 4.50 हजार रुपए लूटने व मारपीट की तहरीर दी। वहीं यात्री ने भी परिचालक के खिलाफ हमले की तहरीर दे कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

No comments:

Post a Comment