कनालीछीना(पिथौरागढ़): कनालीछीना तहसील की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को गुड़ौली गांव के लोग अनशन में बैठे। गुरुवार की रात्रि आठ बजे ब्लाक मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
गुरुवार को क्रमिक अनशन में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रमेश पांडेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान भाष्कर राम, भुवन चन्द्र पांडेय, संदीप पांडेय, योगेश पांडेय, षष्ठीबल्लभ, श्रीकृष्ण पांडेय, गणेश राम आदि बैठे। जबकि विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि कनालीछीना में तहसील बनाने के सभी मानक पूरे हैं। तहसील बनने से जहां लोगों को सुविधा मिल सकेगी वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा।

No comments:
Post a Comment