चम्पावत: कुमाऊं व गढ़वाल अनुसूचित जाति शिक्षक कल्याण समिति ने बैकलॉग कोटे के आधार पर पदोन्नत किए जाने पर खुशी जताई है। शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मदनराम आर्य की अध्यक्षता और महासचिव सोमपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समस्याओं के निराकरण के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के अनुसार शिक्षा विभाग में बैकलॉग के पदों को भरने से एससी शिक्षकों में बेहद खुशी है और उम्मीद जताई कि आगे भी पदोन्नति काउंसिलिंग में कोटा तय कर न्याय होगा। सभी शिक्षक निष्ठापूर्वक कार्य कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा विद्यार्थियों को देने को तत्पर रहेंगे। किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में स्थानांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे उद्योग बनने से रोकना होगा। बैठक में हर्षप्रदीप टम्टा, सोमपाल सिंह, त्रिलोक राम, सुदर्शन प्रसाद, प्रकाशराम टम्टा, सुरेंद्र लाल, जितेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। इस मौके पर समिति से जुडे़ अनिल कुमार के अनुज चंद्रप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment