For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में जनता को जवाब दे कांग्रेस : जोशी

पिथौरागढ़: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष केदार जोशी ने सांसद तरुण विजय के सीमा दर्शन कार्यक्रम पर सवाल खड़े करने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को लाखों बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ का जवाब जनता को देना चाहिए।
श्री जोशी गुरुवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण विजय के नेतृत्व में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने सीमा पर रह रहे लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस को यह बात पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी उत्तराखण्ड की सीमाओं से पलायन को लेकर भाजपा पर अंगुली उठा रहे हैं। इससे पूर्व 55 वर्षो तक देश की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस को यह बात साफ करनी चाहिए कि इन वर्षो में सीमाओं से पलायन क्यों हुआ और देश में करोड़ों की संख्या में बांग्लादेशी कैसे घुस आये हैं। उन्होंने कहा बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही कांग्रेस असम में चुनाव जीती है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेसियों को इस तरह के अनर्गल आरोप लगाने की बजाय अपने पांचों सांसदों के माध्यम से राज्य क लिए विशेष पैकेज मांगना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी सत्याग्रह रैली के बुरी तरह असफल होने के कारण बौखलाये हुए हैं, इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहे है। कांग्रेस का असली चरित्र अब सामने आ चुका है।

No comments:

Post a Comment