लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी [बसपा] को सोमवार को उस समय झटका लगा, जब उसके विधायक फरीद महफूज किदवई ने समाजवादी पार्टी [सपा] में शामिल होने की घोषणा की। किदवई बाराबंकी के मसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।
किदवई ने सोमवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के साथ यह घोषणा की। इस दौरान सपा महासचिव आजम खां ने कहा कि बसपा में तमाम लोग घुटन महसूस कर रहे हैं, वे अलग होना चाहते हैं।
विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के सवाल पर किदवई ने कहा कि अभी तक वह सदस्य हैं और जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे देंगे।
किदवई इससे पहले दो बार जिले की रामनगर सीट से सपा विधायक रह चुके हैं। ऐसी अटकलें हैं कि 2012 विधानसभा चुनाव के लिए सपा उन्हें बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करेगी।
Book online Classified advertisement in all category,book 3 get 2 free (3+2=5) For detailed information
kindly visit at http://www.page3news.in/ . OR mail us at- advertisement@page3news.in

No comments:
Post a Comment