For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

डीएम के छुट्टी पर होने से नहीं हुई उद्यमियों की बैठक

हरिद्वार : औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं और चुनौतियों को लेकर होने वाली माहवार बैठक जिलाधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। जिला मुख्यालय स्थित सभागार में भाग लेने के लिए अधिकतर उद्यमी समय पर पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते बैठक नहीं हो पायी।
औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को लेकर जनपद स्तर पर उद्यमियों की माहवार बैठक की जाती है। बैठक में जनपद के उद्यमी और जिलाधिकारी भाग लेते हैं। बुधवार को मई महीने की बैठक होनी थी। इसके लिए कई उद्यमी रोशनाबाद भी पहुंच गए। लेकिन, जिलाधिकारी के छुट्टी पर होने और मुख्य विकास अधिकारी बीके संत के आकस्मिक बाहर जाने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के स्थानीय अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि बुधवार की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अवकाश से लौटने के बाद बैठक बुलायी जाएगी।

No comments:

Post a Comment