अल्मोड़ा: राज्य योजना आयोग शहरी नियोजन समिति के सदस्य राजीव गुरूरानी की पहल पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, लोनिवि व नगर पालिका के अभियंताओं ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गो, बन्द नालियों, कलवर्टो को देखा। मौके पर तय किया गया की एक सप्ताह के भीतर बंद नालियों, कलवर्टो को खोलने का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। 15 दिन के भीतर पक्का निर्माण कार्य शुरू होगा। बंद नालियों, कलवर्टो के कारण वर्षा के दिनों में संभावित खतरों पर चिंता व्यक्त की गई। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी, लोनिवि व नगर पालिका के अभियंताओं के अतिरिक्त शहरी नियोजन समिति के सदस्य राजीव गुरूरानी, पंकज जोशी, हेमन्त बिष्ट, धर्मेद्र बिष्ट, सचिन जोशी, हरीश पंत आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment