For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

लेखपाल भड़के, निकाला जुलूस

रुद्रपुर : लेखपाल संघ के तत्वावधान में जिलेभर के लेखपालों ने मैदानी लेखपाल, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों को पर्वतीय पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की भांति उच्चीकृत वेतनमान देने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड लेखपाल संघ जिला शाखा के आह्वान पर लेखपालों ने शुक्रवार को मुख्य बाजार से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान मांगों का निस्तारण न होने पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मैदानी लेखपाल पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों को पर्वतीय पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की भांति वेतनमान उच्चीकृत किए जाने की मांग की जा रही है। इस बाबत अब तक कोई शासनादेश निर्गत नहीं हुआ है। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि शासन एवं उच्चाधिकारियों के समक्ष कई बार मांग को उठाया गया। साथ ही वर्ष 2009 में राजस्व मंत्री को भी मांग से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक निराशा ही मिली है। दो अप्रैल को मात्र पर्वतीय क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों का वेतनमान क्रमश: 4500 ग्रेड 2800 एवं 5800 ग्रेड 4200 उच्चीकृत किया गया। मैदानी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक का वेतनमान न बढ़ाकर उपेक्षा की गई। पांच अप्रैल से कर्मी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भिजवाया गया। इस दौरान सुरजीत सिंह, राजकुमार, मुकेश, जगतार सिंह, उदयवीर सिंह, डाल चंद्र, लेखराज, प्रेम चंद्र, मोहन गिरि, भागमल, मोहित, नरेंद्र, परमेश्वरी बाबा, मोहन बाबू, भगीरथ मिश्रा समेत जिले भर से आए लेखपाल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment