For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

अभिभावक व शिक्षकों के तालमेल से सुधरेगी शिक्षा

मेहलचौरी:  विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूल झुमाखेत का क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा के साथ न्याय पंचायत कुसरानी के सभी विद्यालयों को भोजन कक्ष निर्माण के लिए धनराशि देने की बात कही।
उद्घाटन समारेाह में झूमाखेत व नैल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रमुख जानकी रावत ने विद्यालय के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यालय की सुचारू व्यवस्था के लिए अभिभावकों व शिक्षकों के बीच तालमेल जरूरी है। जिला पंचायत सदस्य खिलाफ सिंह ने भोजन कक्ष के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज के प्रतिनिधि दीवान सिंह ने विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए धनराशि का भरोसा जताया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल गोयल, जिलाशिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, बीपी बेंजवाल, शेर सिह, राधा देवी, कमला देवी, पान सिंह, मुन्नी बिष्ट, एमएस फरस्वाण, अब्बल सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य एमएस नेगी ने आगंतुकों का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment