श्रीनगर: आवेदन फार्म के नियमों को पूर्ववत रखे जाने व आवेदन फार्म को डाक के साथ-साथ हाथों हाथ जमा करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस के सिंह से मिला। इस दौरान छात्रों ने मांगों पर शीघ्र अमल न होने पर आवेदन फार्म बिक्री पर रोक लगाने की चेतावनी दी।
बुधवार को छात्र महासंघ प्रवक्ता मनवीर सिंह नेगी माही, पूर्व उपाध्यक्ष अंकित कपरूवाण, सर्वेश चौधरी व राजीव खत्री के नेतृत्व में छात्रों का एक दल विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीकृष्ण सिंह से मिला। इस दौरान छात्रों ने आवेदन फार्म को भरने के नियमों को पूर्ववत ही रखने की मांग की। छात्रों का कहना था कि पिछले वर्ष एक ही आवेदन फार्म में छात्र तीन विषयों के लिए आवेदन कर सकता था, लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालय ने प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरने की शर्त रख छात्रों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। उनका कहना था कि आवेदन फार्म पिछले वर्ष दो सौ रूपये का था, जबकि इस बार उसकी कीमत बढ़ाकर ढ़ाई सौ रूपये कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि आवेदन फार्म केवल डाक से ही नहीं बल्कि हाथों हाथ भी विश्वविद्यालय के काउंटर पर जमा होने चाहिए। इस दौरान छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आवेदन फार्म में हुई त्रुटियों को सही करने की भी कुलपति से मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही छात्रों की मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो छात्र आवेदन फार्म की बिक्री नहीं होने देंगे। छात्रों की हाथों हाथ फार्म जमा करने व आवेदन फार्म में त्रुटियों की मांग के संबंध में कुलपति प्रो.एसके सिंह ने जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान जयदीप भट्ट, पवन जोशी, सुनील, विकास, पंकज पटवाल, पंकज नेगी, नीरज समेत अनेक छात्र उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment