ऋषिकेश:योगीराज करणपाल महाराज ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में सुबह देर से सोकर उठना आम बात मानी जाती है, मगर देर से उठने की यही प्रवृति मनुष्य में तनाव का मुख्य कारण है।
त्रिवेणी घाट पर अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित नि:शुल्क योग शिविर के तीसरे दिन योगीराज करणपाल महाराज ने लोगों को तनाव के कारण बताए। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य रोज सुबह जल्दी उठकर टहले व प्राणायाम करे तो वह तनाव से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारण, ध्यान समाधि का पालन करे तो वह परम योगी बन सकता है। शिविर के दौरान उन्होंने चंद्रासन, कीटचक्रासन, सर्वागासन, सुप्त वज्रासन, नाड़ी शोधन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि स्वामी स्वतंत्रतानंद मुनि महाराज ने भी योगीराज द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि योग का प्रचार प्रसार मानवता के हित में है। इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल किंगर, लायंस क्लब डिवाइन के सचिव नवीन गांधी, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र तयाल व मुकेश पंवार आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment