For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोटद्वार:  ग्रामसभा पदमपुर की महिलाओं ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया।
ग्रामसभा पदमपुर (श्यामलाल बगीचा) की महिलाएं जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते भारी तादाद में तहसील परिसर पहुंची और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विगत चार माह से भी अधिक समय से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने होने पर विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर वह लगातार कोरे आश्वासन दे रहे हैं व समस्या के निराकरण को कोई प्रयास नहीं किए गए। क्षेत्र में पेयजल के असमान वितरण के कारण लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने को जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में बेबी रावत, कमला देवी, सुरजी देवी, कुसुम नेगी, दीपा देवी, यशोदा रावत, मुन्नी देवरानी, कुसुम देवी, गुड्डी देवी, कुंती देवी, सुमनदेवी, विश्वेश्वरी देवी, आशा शर्मा, शोभा, ऊषा, आशा नेगी, गंगोत्री देवी, पार्वती, सुषमा, मोहन खत्री, दिलालाल, धामदेवी, ईश्वरी दत्त, देवेंद्र आर्य, सुनील कुमार, तारा देवी, माला भंडारी, सुनीता देवी, सुरेंद्र सिंह, अनीता देवी, सरोज, कांग्रेस जिला महामंत्री प्रवेश रावत आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment