अल्मोड़ा: एसएसबी में स्थायी नियुक्ति व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्ले 570वें रोज भी कलेक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र गुरिल्लों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण के वर्षो बाद भी गुरिल्लों को नियुक्ति व पेंशन नहीं मिलने से उनके समक्ष अपने परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। वक्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार के हठधर्मिता की आलोचना की। कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को धरने पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, भगवंत सिंह बनौला, संजय कुमार, आनंदी महरा, ममता मेहता, किरन जोशी व आशा सुयाल बैठे।

No comments:
Post a Comment