For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

श्रद्धालुओं के लिए खुले रूद्रनाथ के कपाट

गोपेश्वर: श्री रूद्रनाथ के कपाट आज प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में रीति रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये है। आज कपाट खुलने के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रूद्रनाथ की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
शनिवार प्रात: पुजारी जनार्दन तिवाड़ी ने कपाट खोलते रूद्रनाथ की उत्सव डोली को मंदिर के अंदर विराजमान किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले। रूद्रनाथ ही देश का एकमात्र स्थान है जहां शिव के मुख की पूजा होती है। यहां पर पाडवों को भगवान शिव के मुखारबिन्द के दर्शन दिये थे। कपाट खुलने के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व हक हकूकधारी मौजूद थे। पवित्र तीर्थ रूद्रनाथ सड़क से 18 किलोमीटर की दूरी पर समुद्रतल से 2286 मीटर उंचाई पर लालमाटी पर्वत पर है।

No comments:

Post a Comment