द्वाराहाट: बसपा नेताओं ने कहा है कि भाजपा व कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह बात पार्टी के प्रस्तावित महाधिवेशन की तैयारी के सिलसिले में यहां हुई बैठक में कही गई। बैठक में पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी पर केंद्र के खिलाफ गुस्सा उगला।
पार्टी के जिलाध्यक्ष एड.प्रमोद कुमार ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की देन महंगाई के कारण जनता बमुश्किल दो जून की रोटी का जुगाड़ कर रही है और यह दोनों दल यात्राओं के नाम पर फिजूल खर्ची कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार नित नए घोटालों को अंजाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता को बड़ा झटका दिया है। भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ बसपा मुहिम चलाएगी।
बैठक में आगामी 22 मई को हरिद्वार में होने वाले विशाल कार्यकर्ता महाधिवेशन की तैयारी पर चर्चा गई। महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र की मुख्यमंत्री मायावती भी शिरकत करेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता शशि प्रकाश व संचालन दिनेश चंद्र ने किया। बैठक में विस अध्यक्ष गुसाई राम, नंदराम, महश्ेा चंद्र, राजेंद्र नेगी, केसी राम, हेम चंद्र किशन राम, गोविंद राम, कन्नू पंडित, नवीन वर्मा, भवान सिंह मावड़ी, पूरन रौतेला, आनंद सती, विनोद छिम्वाल, भागीरथ, चतुर सिंह मेहता आदि ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment