For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

जीवन की मौत से गांव का माहौल गमगीन

चौखुटिया: कहते हैं कि होनी को कोई नहीं टाल सकता। ऐसा ही कुछ यहां सौनगांव के पास जीप दुर्घटना में मारे गये 18 वर्षीय युवक जीवन सिंह के साथ हुआ। जो जीप चालक का ही भतीजा है। बताते हैं कि उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी तथा कुछ दिनों बाद वह रोजगार के लिये दिल्ली जाने वाला था, जीवन अचानक ही काल के ग्रास समा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीप चालक गणेश सिंह चौखुटिया बाजार से गाड़ी ले जाने से मना कर रहा था, लेकिन सवारियों की जिद पर वह फिर जीप स्टार्ट कर चल दिया, लेकिन 4 किमी दूर सौनगांव पर पहुंचते ही ब्रेक फेल हो जाने से वाहन गधेरे में जा गिरा। अन्य सवारी बताते हैं कि घटना में जीवन छटक कर गधेरे में जीप के नीचे दब गया तथा उसकी मौत हो गई। जो एक गरीब परिवार का है तथा पिता बाहर प्राईवेट नौकरी पर हैं। इधर जीवन के मौत से हंसता खेलता परिवार के साथ ही गांव में गम का माहौल है। माता सदमे से बेहोश है। मृतक जीवन का एक बड़ा भाई व बहन है। बहन की शादी हो गई है। लोगों का कहना है कि जीप में परिवार एवं सगे संबंधी ही थे, जो शादी का सामान लेकर वापस घर को जा रहे थे, लेकिन नियति ने ऐसा खेल खेला कि अचानक अनहोनी हो गई।

No comments:

Post a Comment