नैनीताल: ईटीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'झूमिगो' जूनियर में नैनीताल की मधुलिका पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विजेता बनने के बाद घर लौटी मधुलिका के हुनर की दाद देने वालों का उसके घर पर तांता लगा है।
उत्तराखंड के लोकगीतों पर आधारित झूमिगो जूनियर प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में चार प्रतिभागी पहुंचे। इसमें सेंट मैरी स्कूल नैनीताल में 11 वीं की छात्रा मधुलिका ने बाजी मारी। फाइनल में मधुलिका ने झोड़ा-चांचरी व लोकगीतों के मिश्रण गीत 'गोरी गंगा भागीरथी को क्या भलो रिवाड़ा' प्रस्तुत कर दर्शकों व निर्णायकों का मन मोह लिया। रविवार को मीडिया कर्मियों से मुखातिब नृत्य व संगीत की शौकीन मधुलिका ने सफलता का श्रेय मां को दिया। मूल रूप से अल्मोड़ा के पाटिया तथा वर्तमान में आवागढ़ कंपाउंड नैनीताल में रहने वाली मधुलिका के पिता न्यू इंडिया इंश्योरेस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है और मां कनकलता पांडे नैनीताल के सनवाल स्कूल में शिक्षिका है। विजेता बनने पर उसे चैनल की ओर से 25 हजार नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई है। इस प्रतियोगिता में चंपावत की प्रियंका ने दूसरा तथा गढ़वाल के नरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बनने के बाद अब रामा कैसेट्स कंपनी की ओर से मधुलिका को एलबम निकालने का ऑफर मिला है। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, विधायक खड़क सिंह बोहरा, पशु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष शांति मेहरा, भाजपा नेता गोपाल रावत, संतोष साह आदि ने विजेता बनने पर मधुलिका को बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment