For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत

नई टिहरी: भिलंगना ब्लाक क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ा, वहीं पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है। इस मामले में पुलिस कप्तान ने टिहरी व नरेंद्रनगर के सीओ को संयुक्त जांच सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक भिलंगना ब्लाक की पंट्टी बासर के कैपार्स गांव निवासी सरोप सिंह (40) पुत्र संसार सिंह दिल्ली में एक होटल में नौकरी करता था। इन दिनों वह गांव आया हुआ था। आरोप है कि शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे चमियाला बाजार में वह शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। इससे सड़क पर जाम भी लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए। पुलिस के अनुसार बाद में शाम के समय पुलिस उसका मेडिकल कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जा रही थी। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इस मामले मे स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्बता से पीटे जाने से ही सरोप सिंह की मौत हुई है, वहीं पुलिस का तर्क है कि रास्ते में सरोप सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की। अस्पताल ले जाते समय ही उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस कप्तान राजीव स्वरूप ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक टिहरी आरसी जोशी व नरेंद्र नगर के सीओ राजेश भंट्ट को मौके पर रवाना कर दिया गया है। दोनों सीओ इस मामले की संयुक्त जांच करेंगे।

No comments:

Post a Comment