पिथौरागढ़: पिछले 19 दिनों से आंदोलनरत पीआरडी जवानों ने जिला युवा कल्याण अधिकारी से वार्ता के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। प्रशासन पीआरडी जवानों को कैलास-मानसरोवर यात्रा ड्यूटी में सुविधाएं देने पर सहमत हो गया है।
गुरुवार को पीआरडी जवान विकास भवन के समक्ष धरने पर बैठे। अपराह्न में जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार द्विवेदी ने पीआरडी जवानों से वार्ता की और उन्हें बताया कि प्रशासन ने जवानों को कैलास-मानसरोवर यात्रा के दौरान आवास की सुविधा देने, भोजन और वर्दी की सुविधा देने पर सहमति जताई है। अन्य मांगों पर भी एक समिति गठित करने पर सहमति हुई। इस सहमति के बाद पीआरडी जवान आंदोलन को आंशिक रूप से स्थगित करने पर सहमत हो गये। प्रांतीय रक्षक दल के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र दिगारी ने बताया कि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो वे फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। वार्ता में पीआरडी जवान राजेन्द्र राम, नकुल सिंह, बंशीधर जोशी, गंगा राम, मोतीराम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, राजू कुमार, महेश प्रसाद, सुनील चन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment