देहरादून:युवाओं में कांग्रेस के 'युवराज' और स्टार प्रचारक राहुल गांधी का बढ़ता क्रेज ही है कि उत्तराखंड में सत्ता वापसी को हाथ-पांव मार रहे पार्टी के सीनियर और खांटी नेता भी राहुल के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं दौरे के लिए हामी को टकटकी बांधे हैं। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में धुआंधार दौरे कर रहे राहुल उत्तराखंड को भी तवज्जो देंगे।
देशभर में युवाओं के मुद्दों को लेकर सक्रिय और इसके लिए प्रचार के अनूठे तरीके आजमाने से गुरेज नहीं कर रहे राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस और दिग्गज नेताओं को भी क्रेजी कर दिया है। युवराज को लेकर संगठन की हालत तो 'दिल मांगे मोर' सरीखी है। उत्तराखंड में सत्ता वापसी को लेकर पार्टी अपनी तैयारी 'चरम' पर ले जाने में जुटी है। इसके लिए पार्टी की नजरें युवाओं में राहुल के क्रेज पर टिकी हैं। विशेष तौर पर मुख्य संगठन और पार्टी के तमाम फ्रंटल संगठन में युवाओं को महत्व देने और उन्हें आगे बढ़ाने की राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की रणनीति ने युवाओं में उनके प्रति क्रेज बढ़ा दिया है। हाल ही में निपटे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी यह राहुल फैक्टर का ही असर रहा कि बीते वर्षो की तुलना में युवाओं को ज्यादा सीटें मिलीं।
प्रदेश कांग्रेस और पार्टी के जनाधार वाले नेता भी युवाओं को लुभाने के लिए राहुल फैक्टर को असरकार मान रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल जिस अंदाज में ताबड़तोड़ दौरे कर आम जनता विशेषकर युवाओं से खुद को जोड़ने की मुहिम में जुटे हैं, उसे देखते हुए उत्तराखंड के कांग्रेसी यह मानकर चल रहे हैं कि राहुल के दौरे से युवाओं को पार्टी की ओर लुभाने में कामयाबी मिल सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष डा. हरक सिंह रावत और तमाम सांसद प्रदेश में दौरे के लिए राहुल गांधी से बाकायदा दरख्वास्त कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 'युवराज' ने इस अनुरोध को तुरंत स्वीकार भी नहीं किया तो नकारा भी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि निकट भविष्य में राहुल दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं में पार्टी कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। इसके जरिए युवा मतदाताओं में तो पार्टी की पैठ मजबूत होने का भरोसा है ही, साथ में युवा कार्यकर्ताओं के जोश-खरोश का फायदा चुनाव में मिलेगा।

No comments:
Post a Comment