For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

खटीमा : आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मार्गाे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। इससे विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के लिए बिजली कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बुधवार रात क्षेत्र में बारिश के साथ आई आंधी ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया। आंधी से टिन शेड उड़ गए। टनकपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात घंटों तक बाधित रहा। ग्रामीणों के सहयोग से यातायात सुचारु हुआ। अंधड़ में बिजली पोल व तार टूट गए। इस कारण चकरपुर क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली ठप रहने से उद्योग धंधे ठप रहे। उसके बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था ठीक करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे विभाग को काफी नुकसान हुआ है। इधर, चकरपुर मार्ग पर गिरे पेड़ को देर शाम तक नहीं हटाया जा सका। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कांग्रेस नेता राम सिंह जेठी ने कहा कि मार्गाे पर गिरे पेड़ जल्द हटाया जाए।

No comments:

Post a Comment