For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

पुष्प सज्जा में एपीएस व व्यंजन में दीपाली प्रथम

लैंसडौन: कालौडांडा महिला मंच के तत्वावधान में आयोजित पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं व्यंजन प्रतियोगिता में दीपाली ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि कला प्रतियोगिता में हिमानी कंडारी पहले स्थान पर रहीं।
लैंसडौन में कालौडांडा महिला मंच का तीन दिवसीय स्वयं सिद्धी मेला पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। नेता प्रतिपक्ष डा. हरक सिंह रावत ने तीन दिवसीय मेले के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में सोलो डांस में कन्या विद्यालय लैंसडौन की तुषारिका को प्रथम, एपीएस की हर्षिता को दूसरे व साधना को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुन्नी रावत ने प्रथम, प्रियंका नेगी ने दूसरा व अवंतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यंजन प्रतियोगिता में दीपाली खंडेलवाल ने प्रथम, कल्पना गुसाई ने द्वितीय व आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की सृष्टि नेगी, सुरभि व रेखा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की हिमानी कंडारी प्रथम, सृष्टि पटवाल दूसरे व मीना जोशी ने तीसरा स्थान पर किया। इसी प्रतियोगिता में प्रेरणा नेगी व नेहा बिष्ट चतुर्थ स्थान पाने में सफल रही। नगर के कीर्तन मंडलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में जयहरीखाल ने प्रथम, मुरान्यू ने द्वितीय, व कुंमाऊनी मोहल्ले ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सूबेदार मोहल्ले व बाड़यू ग्राम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। समारोह में आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य वी. मायाकोटी, कर्नल वाई एस रावत, श्रीमति ऊषा रावत, सरोज कुकरेती, दिनेश सिंह रावत, संजय नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन अनुकृति गुसाई ने किया।

No comments:

Post a Comment