For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

कांग्रेस पर भड़के मुख्यमंत्री

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस पर जमकर बिफरे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सत्याग्रह रैली को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के लिए निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के मामले में आंकड़ों और तथ्यों के साथ खुले मंच पर बहस करने को तैयार है।
कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री डा. निशंक ने कहा कि कांग्रेसी नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। हालांकि जनता सबकुछ जानती है। राज्य में विकास हो रहा है। 90 प्रतिशत घोषणाओं का कार्य पूरा हुआ हो रहा है, 10 प्रतिशत कार्य व्यवहारिक व तकनीकी कारणों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा सरकार पर छींटाकसी कर रहे थे। वे पहले स्वयं के बारे में सोचें कि उन्होंने पांच वर्ष में क्या किया? उन्होंने कहा कि मैं कुप्रचार में विश्वास नहीं करता हूं। मैं स्वस्थ चर्चा करना चाहता हूं। राज्य के विकास के लिए अभी तक विपक्ष ने एक भी सुझाव नहीं दिये। राज्यहित के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजन 2020 को ध्यान में रखते हुए मॉडल स्टेट बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। औद्योगिक पैकेज रोक दिया। खाद्यान्न कटौती कर दी गयी। इसका जवाब तो कांग्रेस के सांसदों को देना होगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के नगर निगम बनने पर विकास की नई योजनायें बनेंगी। शहर नये स्वरूप में नजर आएगा। प्रगति के नये विकल्प उपलब्ध होंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री बंशीधर भगत, पूर्व सांसद बची सिंह रावत, दायित्वधारी डा. अनिल डब्बू, मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment