For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

तहसील की मांग को लेकर बंद रहा कनालीछीना बाजार

कनालीछीना(पिथौरागढ़) : कनालीछीना को तहसील बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के समर्थन में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने सरकार को सात जून तक का अल्टीमेटम दिया है।
पूर्व चेतावनी के अनुसार तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कै.गोपाल सिंह भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर आए। इसके बाद उप तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। बाद में अनशन स्थल पर एक सभा आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कनालीछीना को तहसील बनाने की मांग वर्ष 1972 से उठाई जा रही है। विकासखंड के अधिकांश गांव नेपाल सीमा से लगे हैं। ऐसे में तहसील नहीं होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए कनालीछीना को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष दानसिंह भंडारी, यूकेडी के हेमेंद्र दिगारी, राजेश मेहता, रघुवर राम, क्षेत्र प्रमुख हरीश कोहली, पूर्व शिक्षक मथुरा दत्त जोशी आदि ने संबोधित किया। संघर्ष समिति अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तहसील बनाने के लिए सात जून तक का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। यदि इस दौरान कोई उचित पहल नहीं होती है तो आठ जून को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment