For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

पाण्डुलियों को हस्तांतरित करने का निर्देश

गदरपुर : ब्लाक समन्यवकों एवं सर्वेक्षकों की बैठक में जिलाधिकारी ने जिले से प्राप्त हुए पाण्डुलिपियां, पुराने सिक्कों व हस्तलिखित कविताओं तथा सामग्रियों को सर्वेक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम बताया।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लाक समन्यवकों व सर्वेक्षकों को संबोधित करते हुए के बीच उपस्थित बतौर जिलाधिकारी प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट ने पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य में लगे सर्वेक्षकों की प्रशंसा की। ऊधमसिंह नगर से प्राप्त इस महत्वपूर्ण सामग्री को राष्ट्र धरोहर के रूप में संरक्षित करने हेतु उत्तरांचल संस्कृत अकादमी हरिद्वार भी बधाई का पात्र है।
बिष्ट ने जिला समन्यवक डॉ. एलडी जोशी को आदेशित करते हुए कहा कि राष्ट्र धरोहर की इस महत्वपूर्ण सामग्री को अकादमी को यथाशीघ्र हस्तगत करा दें। इस अवसर पर जिला सह समन्यवक सुबोध कुमार शर्मा, विनोद कुमार, ब्लाक समन्यवक नन्दन सिंह बिष्ट, विनय कुमार मिश्रा, राकेश जोशी, जसपाल डोगरा, केवल पाठक, सुभाष चन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, मौ. अमीन अंसारी, महेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment