उत्तरकाशी : लंबे समय से सीमांत भत्ते की मांग कर रहे कर्मचारी शिक्षकों ने सीमांत भत्ता अनुमन्य ना किये जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की रेडक्रास भवन में हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी ने सीमांत भत्ता स्वीकृत ना होने पर रोष जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार ने बताया कि सीमांत भत्ते की मांग को लेकर संगठन का प्रतिनिधि मंडल 24 मई को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। वहीं बैठक में संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी के 9 व 10 जून को देहरादून में होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में संगठन ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती बंद ना किये जाने की शासन से मांग की। साथ ही बैठक में अक्टूबर के बाद नियुक्त कर्मचारी शिक्षकों को पेंशन लाभ दिए जाने की बात कही। बैठक में कर्मचारी शिक्षकों ने मनेरी में वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का शोक भी रखा। इस मौके पर अशोक राज उनियाल, शंकर प्रसाद भट्ट, अजय रावत, गिरवीर परमार, जयेंद्र सिंह राणा, सोबत सिंह नेगी, डीपी नौटियाल, प्यार सिंह राणा, महिपाल सिंह राणा समेत अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक महासंघ ने भी प्रदेश सरकार से सीमांत भत्ते की मांग की है।

No comments:
Post a Comment