For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

एसडीएम व आंदोलनकारियों बीच वार्ता विफल

गोपेश्वर : जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान बचाओ संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा आंदोलनकारियों के बीच आये और उन्होंने मांगों को माने जाने का आश्वासन देते हुए कई दौर की वार्ताएं कीं, लेकिन आंदोलनकारियों ने कहा कि बिना लिखित आदेश के वे नहीं मानेंगे। धरना देने वालों में दशोली के प्रमुख भगत बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, महावीर राणा, मदन सिंह गड़िया, नरेन्द्र बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह राणा आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment