रानीखेत: सिलोर पट्टी के गांव घिंघारी से एक ही परिवार से संबंधित लोगों में फैले उल्टी-दस्त का प्रकोप फूड प्वाइजनिंग का पाया गया है। इधर रानीखेत अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त से पीडि़त मरीजों का विधायक करन माहरा ने अस्पताल में जाकर हालचाल पूछा।
कुछ ग्रामीणों के मुताबिक गत 21 मई को गांव में एक विवाह समारोह था और पीडि़त सगे संबंधी हैं। चिकित्सा टीम लेकर गांव गए ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा.अखिलेश ने बताया कि चंद रोज पूर्व गांव में एक शादी हुई। वहीं परिवार के लोगों व उनके संबंधियों ने बासी रायता नाश्ते में खाया। उसी से फूड प्वाइजनिंग हुई। इधर मंगलवार की प्रात: विधायक करन माहरा ने अस्पताल जाकर पीडि़तों का हाल-चाल जाना और रोगियों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। उधर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष अजय भट्ट ने उल्टी-दस्त से पीडि़त लोगों को उचित उपचार देने के निर्देश डीएम व सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा है कि मरीजों को मुफ्त उपचार दिया जायेगा। भाजपा के नगर महामंत्री चंदन भगत, हृदयेश जोशी, दर्शन बिष्ट व कांग्रेस के संदीप पाठक व सिद्धार्थ पांडे आदि कई लोगों ने मरीजों का हालचाल पूछा।

No comments:
Post a Comment