For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

हरीश रावत ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक पर हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

एक बयान में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रावत ने मुख्यमंत्री पर पंचायत चुनाव में सीधा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राज्य के शीर्ष नेताओं का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। यह पंचायतीराज भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों को डराने को पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

No comments:

Post a Comment