टनकपुर: हरिद्वार में आज बसपा के एक दिवसीय राज्य स्तरीय विशाल अधिवेशन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुट गये हैं। जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शनिवार को हरिद्वार को रवाना हुए।
मालूम हो कि हरिद्वार में बसपा के राज्य स्तरीय विशाल अधिवेशन में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती प्रतिभाग कर रही हैं। इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष मदन सिंह महर की अगुवाई में चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा से सैकड़ों कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस रैली में बसपा नेता गोविंद पांडे, जीवन उप्रेती, राजू शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, शिवराज पुजारी, दिनेश उप्रेती, जयप्रकाश, अवधेश जायसवाल, ओमराय, शहंशाह, प्रकाश नाथ, लालता प्रसाद, पुष्कर सिंह, रमेश महर, नरेश जोशी आदि कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment